पलामू: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

On

पलामू।  एनएच 98 पर बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा बैराही मोड़ पर बीती देर रात हुआ। हादसे में श्याम परहिया और संतन परहिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक उपेंद्र परहिया ने मेदिनीनगर के MMCH में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक छतरपुर के खजूरी नौडीहा पंचायत के लेवाड़ गांव के निवासी थे। वे मेदिनीनगर से छतरपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बारात की बोलेरो ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और बोलेरो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर रूप से घायल उपेंद्र परहिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन काफी तेज गति से चल रहे थे, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। छतरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो को जब्त कर लिया है और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software