झारखंड : बढ़ रही गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, कई जिलों में हीट वेब का खतरा, 25 अप्रैल तक रहेगा शुष्क मौसम

On

झारखंड। में गर्मी का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 25 अप्रैल तक राज्य भर में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह से ही लोगों ने तीखी गर्मी का अहसास किया। तेज धूप और तपिश से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और चेहरे को कपड़ों से ढंककर बाहर निकलते नजर आए।

2-3 डिग्री की हो सकती है तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राज्य के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहा और यही स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

देवघर, दुमका, साहेबगंज सहित आठ जिलों में हीट वेब का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 और 24 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में गर्म और उमस भरा दिन रह सकता है। वहीं, 25 और 26 अप्रैल को इन जिलों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

धनबाद में सत्तू और बेल शरबत की दुकानों पर भीड़

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पारंपरिक पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। धनबाद सहित कई जिलों में सत्तू, बेल शरबत, लस्सी, गन्ने का रस, फ्रूट जूस, नारियल पानी और आइसक्रीम की बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन दुकानों पर दिन भर भीड़ बनी हुई है।चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छा जा रहा है। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले, सब्जी-फल बेचने वाले और दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा परेशान हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी धूप के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर ही बाहर निकल रहे हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा में 9.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं, डाल्टनगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए एहतियात बरतने और दिन के सबसे गर्म समय यानी दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी

 
 

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software