आजसू पार्टी कार्यालय में डॉ एस. पी. सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को किया गया याद

On

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में प्रख्यात भूगर्भशास्त्री, पूर्व कुलपति एवं अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एस. पी. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने डॉ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि, "डॉ एस. पी. सिंह का पार्टी से गहरा और दीर्घकालिक संबंध रहा है। वे न केवल एक शिक्षाविद थे, बल्कि झारखंड की वैचारिक धारा को दिशा देने वाले बुद्धिजीवियों में शामिल थे। उनका योगदान अविस्मरणीय है। डॉ सिंह ने अपने लंबे शैक्षणिक करियर में हिमालयन यूनिवर्सिटी, ईटानगर और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वे सीआईटी, टाटीसिलवे के निदेशक एवं जे. एन. कॉलेज के प्राचार्य भी रह चुके थे। पार्टी के बुद्धिजीवी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को वैचारिक मजबूती प्रदान की थी। डॉ सिंह की विद्वता और कार्यक्षमता की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थी। उनके निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

श्रद्धांजलि देने उमड़े पार्टी के नेता व कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी सुप्रीमो के साथ-साथ केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र शाही मुंडा, सोहेल शाह, बनमाली मंडल, कौशिक चांद, डॉ मुकुंद मेहता, शहजाद आलम, हरीश सिंह, देव शंकर, प्रहलाद अग्रवाल, बबलू महतो, राजेश सिंह, रोहित प्रकाश प्रीत, शशि भूषण, दया शंकर झा, विज्ञान सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ एस. पी. सिंह की स्मृति को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software