नोवामुंडी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल

On

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के नोवामुंडी प्रखंड के तसर बगला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

घायलों की पहचान डीपीएस के उलिहातु गांव निवासी सुरे केराई, चुम्बरु केराई, महिला मसला हेस्सा और एक 10 वर्षीय बच्चे के रूप में हुई। ये सभी मांघे पर्व मना कर अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को नोवामुंडी स्थित टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सुरे केराई को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है।

हाईवा चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कामगार कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष बादल बेहरा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और प्रशासन से तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software