झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

On

रांची। झारखंड में अब गर्मी तेजी से बढ़ने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

9 और 10 मार्च को बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 मार्च को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के 18 जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। जिन जिलों में बादल छाने की संभावना जताई गई है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ शामिल हैं।

सबसे गर्म सरायकेला और सबसे ठंडा खूंटी

बीते 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। हालांकि, पिछले 24 घंटे में इसमें 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था।

रांची का तापमान 38.5 डिग्री तक जाने की संभावना

इस सप्ताह राजधानी रांची में तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार तक रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

  • सोमवार : अधिकतम तापमान 33.13 डिग्री, न्यूनतम 18.62 डिग्री
  • मंगलवार : अधिकतम तापमान 34.69 डिग्री, न्यूनतम 19.51 डिग्री
  • बुधवार : अधिकतम तापमान 36.74 डिग्री, न्यूनतम 22.16 डिग्री
  • गुरुवार : अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, न्यूनतम 23.74 डिग्री
  • शुक्रवार : अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, न्यूनतम 24.07 डिग्री
  • शनिवार : अधिकतम तापमान 38.52 डिग्री, न्यूनतम 23.54 डिग्री
गर्मी से राहत के आसार नहीं

राज्य में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने और दोपहर में तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software