पाकुड़: हाईवा और ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

On

पाकुड़। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर करियोडिह बड़ा पुल के पास एक प्याज लदा ट्रक टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अमड़ापाड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक खाली हाईवा ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हाईवा चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

तेज रफ्तार बनी दुर्घटनाओं की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर सुबह और रात के समय वाहन चालक तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ साल पहले इसी सड़क पर एक बस दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software