जमशेदपुर: सूमो चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

On


जमशेदपुर। जमशेदपुर के सुंदरनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरायकेला-खरसावां के शौकत अली और आजादनगर के मोहम्मद अकबर उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सूमो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुंदरनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने अपने एक अन्य साथी रियाज खान का नाम भी बताया, जो फिलहाल फरार है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई सूमो को कपाली के गौसनगर इलाके में तिलंगी तालाब के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया था। उनकी योजना थी कि सही मौका मिलने पर गाड़ी को बेचकर पैसे आपस में बांट लिया जाए।

पुलिस ने बरामद की चोरी की सूमो

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सूमो को तालाब किनारे से बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी रियाज खान की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software