हजारीबाग: NTPC डिस्पैच डिपार्टमेंट के DGM की गोली मारकर हत्या, जांच तेज

On

बाइक सवार अपराधियों  ने फतहा चौक के पास मारी गोली

हजारीबाग। हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना के केरेडारी डिस्पैच डिपार्टमेंट में DGM पद पर कार्यरत गौरव कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे अपने आवास से ऑफिस के लिए निकले थे, तभी फतहा चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर उन पर गोलियां चला दीं।

अस्पताल में मृत घोषित

हमले के बाद गौरव कुमार को आनन-फानन में पास के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

NTPC और पुलिस प्रशासन हरकत में

घटना की सूचना मिलते ही NTPC के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह भी मौके पर रवाना हुए। जिले के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा यह भी है कि कोल परियोजनाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपराधियों के निशाने पर रहते हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लेवी को लेकर इलाके में माइनिंग कंपनियों पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा है। इससे पहले भी एक आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम की हत्या इसी तरह की गई थी। गौरव कुमार कोयला डिस्पैच की जिम्मेदारी संभालते थे, इसलिए इस हत्याकांड के पीछे लेवी वसूली की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software