झुमरीतिलैया: बड़ा सड़क हादसा टला, रेलवे ओवरब्रिज से लटका हाईवा

On

झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। तिलैया थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर एक हाईवा असंतुलित होकर रेलवे ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसका अगला हिस्सा ब्रिज से नीचे लटक गया। हादसा तब हुआ जब एक कार ने हाईवा को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे संतुलन बिगड़ गया।

हाईवा लटका, चालक ने कूदकर बचाई जान

हादसे के दौरान हाईवा का अगला हिस्सा रेलवे पुल से नीचे लटक गया। चालक संजय पटेल ने किसी तरह केबिन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, यूपी नंबर की हाईवा रामगढ़ से झुमरीतिलैया की एक निजी फैक्ट्री में कोयले का डस्ट लोड करने जा रही थी। दुर्घटना के दौरान पुल की रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर गिर गया। सौभाग्य से ओएचई तार सुरक्षित रहा, अन्यथा रेल यातायात बाधित हो सकता था।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जाम हटाने का प्रयास

तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेजा। एनएच-20 पर यातायात प्रभावित होने के कारण जाम हटाने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। पुलिस क्रेन की मदद से हाईवा को हटाने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software