गढ़वा: पटाखे की दुकान में भीषण आग दम घुटने से 5 की मौत, CM हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया

On

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा जिले के रंका थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दुकान के बाहर रखे पटाखों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकानदार और अन्य लोग घबराकर दुकान के अंदर चले गए, लेकिन वहां से बाहर नहीं निकल सके। दुकान बंद होने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी और सुरक्षा इंतजामों में क्या कमी थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।"

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software