देवघर में शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

On

देवघर। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया लकड़ीगंज गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक वारदात हुई। शादी समारोह से लौट रहे 45 वर्षीय राजेंद्र पासी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में मातम छा गया है।

शादी समारोह से लौटते वक्त रोका और सिर में मारी गोली

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पासी अपने मौसेरे भाई के बेटे की बारात में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय जब वह शादी स्थल से महज 500 गज की दूरी पर पहुंचे, तो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका। कुछ दूर ले जाकर बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

गोली की आवाज सुनते ही शादी समारोह स्थल से लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। परिजनों ने तीन से चार संदिग्धों के नाम बताए हैं, लेकिन अब तक हत्या के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software