जमशेदपुर: दुकानदारों के बीच पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, लोहे की रॉड से हमला

On

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर के पास गुरुवार को दो दुकानदारों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक दुकानदार गोपाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब एक ग्राहक ने चाय की दुकान के खुलने के समय को लेकर सवाल किया। इस सामान्य सी बात पर चायवाले और ग्राहक के बीच बहस छिड़ गई। इसी दौरान पास की दुकान के मालिक गोपाल कुमार वहां पहुंचे और चायवाले से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया। स्थिति और बिगड़ गई जब दोनों दुकानदारों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गोपाल कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों दुकानदारों के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहा है, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software