बोकारो: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, 45 बाइक बरामद

On

बोकारो। बोकारो पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि जिले और आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष जांच शुरू की और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो. परवेज और मो. मासूम अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस को इनके पास से विभिन्न कंपनियों की 45 चोरी की बाइक मिली हैं। ये बाइक कथारा, तेनुघाट, गोमिया और पेटरवार थाना क्षेत्रों में छिपाकर रखी जाती थीं। इन चोरी की बाइकों का इस्तेमाल अवैध कोयला ढुलाई और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाता था। अपराधियों का नेटवर्क काफी बड़ा था और पुलिस को शक है कि इसमें कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चोरी की गई अन्य बाइक कहां-कहां बेची गईं और किन लोगों तक पहुंचाई गईं। दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से सुरक्षा के कुछ उपाय अपनाने की अपील की है। वाहन मालिकों को अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करने, अतिरिक्त लॉक लगाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दुकानों, स्कूलों और कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की गई है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। बोकारो पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने होली का अनूठा आयोजन किया। इस बार होली को...
झारखंड  पूर्वी सिंहभूम  
जमशेदपुर: धालभूमगढ़ क्लब में मारवाड़ी समाज ने मनाई अनूठी लट्ठमार होली, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंगों में डूबकर मनाया उत्सव

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software