भोजपुर: पिता ने चार बच्चों संग जहर खाया, तीन की मौत, खुद भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

On

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव में एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता और एक बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मरने वालों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल

जहर खाने वालों में पिता अरविंद कुमार (40 वर्ष), बेटी नंदनी कुमारी (12 वर्ष), डॉली कुमारी (5 वर्ष), बेटा आदर्श कुमार (10 वर्ष) और टोनी कुमार (7 वर्ष) शामिल थे। इनमें से नंदनी, डॉली और आदर्श की मौत हो चुकी है, जबकि पिता अरविंद और बेटा टोनी की हालत नाजुक बनी हुई है।

पत्नी की मौत के बाद सदमे में था परिवार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले अरविंद कुमार की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। इसी मानसिक परेशानी में आकर अरविंद ने अपने बच्चों के दूध में जहर मिला दिया और फिर खुद भी कीटनाशक पी लिया।

शादी समारोह में गए थे घर के अन्य लोग

घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे लौटे और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। सभी सदस्य बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

घटना की जानकारी मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अरविंद कुमार और उसके परिवार को ऐसा आत्मघाती कदम उठाने पर क्यों मजबूर होना पड़ा।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। आज शुक्रवार को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर...
देश 
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के पांच जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।...
झारखंड  रांची  
झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने छापेमारी की।...
बिहार 
पटना: आईआईटी पटना में सीबीआई की छापेमारी, कंप्यूटर व फर्नीचर खरीद में घोटाले की आशंका

बिहार में होली का जश्न, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यातायात नियमों का सख्ती से पालन

पटना। राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मोतिहारी, पूर्णिया और गया में होली की धूम मची हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,...
बिहार 
बिहार में होली का जश्न, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यातायात नियमों का सख्ती से पालन
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software