हेमंत सोरेन को मिली बड़ी उपलब्धि, देश के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों में 40वें स्थान पर पहुंचे

On

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए साल 2025 बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। उन्हें देश के 100 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 40वें स्थान पर जगह मिली है। अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी इस पावर लिस्ट में उन्होंने पिछली बार की तुलना में लंबी छलांग लगाई है।

पीएम मोदी शीर्ष पर, सोरेन ने कई बड़े नेताओं को पीछे छोड़ा

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह दूसरे स्थान पर और विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और पांचवें स्थान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को रखा गया है। टॉप नाइन में योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव और राहुल गांधी भी शामिल हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन इस सूची में 93वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, वे अभी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पीछे हैं।

स्पोर्ट्स और फिल्म जगत की हस्तियां भी सूची में शामिल

इंडियन एक्सप्रेस की इस सूची में खेल और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों को भी जगह मिली है। स्पोर्ट्स पर्सनालिटी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पहला स्थान मिला है, और वह लिस्ट में 48वें नंबर पर हैं। वहीं, दक्षिण भारत के सुपरस्टार थलापति विजय सबसे शक्तिशाली अभिनेताओं की सूची में पहले स्थान पर हैं। इस उपलब्धि के साथ हेमंत सोरेन ने अपनी राष्ट्रीय पहचान और मजबूत कर ली है। झारखंड की राजनीति में उनकी यह बढ़ती शक्ति आने वाले दिनों में और अहम हो सकती है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software