धनबाद: तोपचांची में भीषण सड़क हादसा, शादी से पहले युवक सहित तीन की दर्दनाक मौत

शादी की खरीदारी करने निकले थे मां, मौसी और बेटा

On

धनबाद। जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक युवक, उसकी मां और मौसी शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीनों एक बाइक पर सवार होकर शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे और तोपचांची चौक के पास जेब्रा क्रॉसिंग पर सड़क पार कर रहे थे।

तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मां-मौसी की मौके पर मौत

मृतकों की पहचान ओमप्रकाश तुरी, उसकी मां टुपली देवी और मौसी सीमा देवी के रूप में हुई है। हादसे में टुपली देवी और सीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और फिर एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) रेफर किया गया, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

16 अप्रैल को थी ओमप्रकाश की शादी

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश तुरी की शादी 16 अप्रैल को राजगंज में तय थी। इसी सिलसिले में वह अपनी मां और मौसी को साथ लेकर किशनबेड़ा, पावापुर से तोपचांची बाजार खरीदारी करने आया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। उसकी शादी की खुशियां चंद दिनों पहले ही मातम में बदल गईं।

हादसे के बाद ट्रक छोड़ फरार हुए ड्राइवर और खलासी

हादसा तोपचांची थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां जेब्रा क्रॉसिंग बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों ने सड़क किया जाम, रफ्तार पर नियंत्रण की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और बाजार क्षेत्र में वाहनों की अंधाधुंध रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि तोपचांची चौक पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। वहीं, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software