रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिली युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम

On

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से रांची जिले के ओरमांझी क्षेत्र में गरीब और वंचित बच्चियों के लिए चलाए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिक्षा, जीवन कौशल और खेलों पर विशेष फोकस

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की बच्चियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, जीवन कौशल (Life Skills) वर्कशॉप्स और फुटबॉल प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन पहलों का मुख्य उद्देश्य बच्चियों को न सिर्फ शिक्षित बनाना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है।

सरकार करेगी हरसंभव सहयोग : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने युवा इंडिया ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ऐसे जनकल्याणकारी प्रयासों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ट्रस्ट के कार्यों में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

गांव की बच्चियों के लिए बनेगी प्रेरणा

कल्पना सोरेन ने खास तौर पर कहा कि “इस तरह की पहलें ग्रामीण बच्चियों के जीवन को नई दिशा देती हैं। यह ज़रूरी है कि उन्हें शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और हुनर भी मिले, ताकि वे समाज में अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software