रांची: बीआईटी मेसरा छात्रा हत्याकांड का आरोपी पियूष तिवारी गिरफ्तार

On

रांची। रांची के बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या के आरोपी पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरियातू थाना पुलिस ने उसे पकड़ने के साथ ही उसके पास से एक देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त की है। रविवार रात बरियातू पुलिस कुसुम विहार रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एएसआई राम किशुन उरांव की टीम ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने तेजी से उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस बताया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पियूष तिवारी का नाम 2022 में बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या में आया था। यह घटना टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां आरा गेट डेयरी फार्म के पास रेलवे ट्रैक पर पल्लवी का शव मिला था।

पहले भी फायरिंग का आरोप

इसके अलावा, पियूष पर 2021 में रिटायर्ड डीएसपी बीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष पर गोली चलवाने का भी आरोप है। इस मामले में भी बरियातू थाना में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। पियूष तिवारी कुछ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। लेकिन अब अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

रांची: बीआईटी मेसरा छात्रा हत्याकांड का आरोपी पियूष तिवारी गिरफ्तार

रांची। रांची के बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या के आरोपी पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार...
झारखंड  रांची  
रांची: बीआईटी मेसरा छात्रा हत्याकांड का आरोपी पियूष तिवारी गिरफ्तार

चाईबासा में जिंदा जले 4 बच्चे, गांव में मचा कोहराम

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेलते समय चार मासूम बच्चे आग की...
झारखंड  पश्चिम सिंहभूम 
चाईबासा में जिंदा जले 4 बच्चे, गांव में मचा कोहराम

रांची में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प एक की मौत,शव लेकर सड़क पर पहुंचे परिजन, 2 घंटे नामकुम में किया जाम

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तलवारबाजी तक...
झारखंड  रांची  
रांची में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प  एक की मौत,शव लेकर सड़क पर पहुंचे परिजन, 2 घंटे नामकुम में किया जाम

झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर, होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन

रांची। झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है। झारखंड...
झारखंड  रांची  
झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर, होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software