धनबाद: ईसीएल कार्यालय में सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते पकड़ा गया पीएफ क्लर्क

On

धनबाद। धनबाद के मुग्मा स्थित ईसीएल क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार सुबह सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, क्लर्क अरविंद कुमार ने रिटायर होने वाले इलेक्ट्रीशियन उमेश कुमार सिंह से पीएफ भुगतान जल्द करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया।

ईसीएल गेस्ट हाउस में पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद अरविंद कुमार को ईसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच में कुछ अन्य कर्मचारियों के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात सामने आई है।

ईसीएल कार्यालय में हड़कंप, घूसखोरी का बड़ा खेल उजागर

सीबीआई की इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, यहां पीएफ भुगतान के लिए लंबे समय से रिश्वतखोरी का खेल चल रहा था। सीबीआई की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software