जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : भाई-बहन सहित तीन की मौत, कई घायल

पटमदा-आसनबनी रोड पर हुआ भीषण हादसा

On

जमशेदपुर। जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना पटमदा-आसनबनी मेन रोड पर पाती पानी काली मंदिर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो सवार कपाली निवासी 28 वर्षीय नसीम अंसारी और उनकी 12 वर्षीय बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार 22 वर्षीय तनवीर मोमिन, जो कपाली हांसाडुगी का निवासी था, ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार तनवीर का साथी अफजल अंसारी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में ऑटो में सवार आसमां बीवी और उनकी तीन वर्षीय बेटी हाफिया परवीन के पैर टूट गए हैं। वहीं, ऑटो चालक जमील अंसारी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। ऑटो सवार सज्जाद ने बताया कि उनका पूरा परिवार पुरुलिया में हो रहे एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। देर शाम जब वे पटमदा-आसनबनी रोड पर पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। बाइक सवार तनवीर और अफजल अपने चार अन्य दोस्तों के साथ डिमना लेक घूमने गए थे। वापसी के दौरान दोनों काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। उनके बाकी दोस्त पीछे थे। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि दोनों सड़क पर गंभीर रूप से गिरे हुए थे। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई ।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

राजधानी। रांची समेत राज्य के अधिकांश जिले लू और तेज तापमान की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के...
झारखंड  रांची  
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, स्कूलों के समय में बदलाव

रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

रांची।   एक बार फिर से राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य विभाग प्रतुल...
झारखंड  रांची  
रांची: स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल, निदेशक हटाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software